
मुंबई, दि. 2: महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने होली तथा रंगोत्सव के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि होलिका पूजन तथा प्रेम, स्नेह और भाईचारे के प्रतीक रंगोत्सव से सभी के जीवन में आनंद और खुशियों के रंग भरें तथा आपसी द्वेष और वैमनस्य की भावनाएं समाप्त हों। उन्होंने नागरिकों से होली और रंगोत्सव मनाते समय पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचने का भी आग्रह किया है।




