Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessकेईएम अस्पताल में ‘मा आईवीएफ केंद्र’ का लोकार्पण, मंत्री प्रकाश आबिटकर के...

केईएम अस्पताल में ‘मा आईवीएफ केंद्र’ का लोकार्पण, मंत्री प्रकाश आबिटकर के हाथों हुआ उद्घाटन

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाले राजे एडवर्ड स्मारक रुग्णालय (केईएम अस्पताल) तथा सेठ गोर्धनदास सुंदरदास वैद्यकीय महाविद्यालय के माध्यम से स्थापित ‘मा आईवीएफ केंद्र’ का लोकार्पण सोमवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर के हाथों संपन्न हुआ। संतान प्राप्ति के लिए प्रयासरत दंपत्तियों को अब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) यानी कृत्रिम गर्भाधान उपचार अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। निजी क्षेत्र की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम शुल्क में यह सुविधा मिलने से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्त्री रोग विभाग में लगभग 40 वर्ष पूर्व शुरू की गई कृत्रिम गर्भाधान सेवा का इस अवसर पर पुनरुद्धार किया गया है। आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र वर्षभर में लगभग 500 से 600 मरीजों को सेवा प्रदान करने में सक्षम होगा। लोकार्पण समारोह में मुंबई की महापौर रितू तावडे, उपमहापौर संजय घाडी, विधायक अजय चौधरी, विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर, नगरसेविका श्रद्धा जाधव, नगरसेवक किरण तावडे, नगरसेवक सचिन पडवळ, नगरसेविका सुप्रिया दळवी, उपायुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघडे, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रमुख अस्पतालों के संचालक डॉ. शैलेश मोहिते, अधिष्ठाता डॉ. संगीता रावत तथा ‘मा आईवीएफ केंद्र’ की अंजली मालपाणी और अनिरुद्ध मालपाणी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। इस केंद्र के शुरू होने से महानगरपालिका की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और संतान सुख की चाह रखने वाले दंपत्तियों को सुलभ एवं किफायती उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments