HomeMaharashtraएफडीए की बड़ी कार्रवाई: धारावी में बिना लाइसेंस दवाओं का भंडारण, 1.03...

एफडीए की बड़ी कार्रवाई: धारावी में बिना लाइसेंस दवाओं का भंडारण, 1.03 लाख रुपये का स्टॉक जब्त

मुंबई। महाराष्ट्र अन्न एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने 18 फरवरी 2026 को कुंभारवाड़ा, धारावी क्षेत्र में बिना लाइसेंस बिक्री के लिए दवाओं का भंडारण किए जाने के मामले में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा नियम 1945 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर 1,03,550.67 रुपये मूल्य का दवा स्टॉक जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई गुप्तवार्ता विभाग को सूचना मिली थी कि सायन स्थित मेसर्स अपना मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स द्वारा कुंभारवाड़ा, धारावी में एक कमरे में बिना वैध लाइसेंस सलाइन एवं अन्य दवाओं का भंडारण बिक्री के उद्देश्य से किया जा रहा है। संबंधित स्थान के लिए लाइसेंस हेतु कोई आवेदन भी प्रस्तुत नहीं किया गया था। सूचना के आधार पर बृहन्मुंबई कार्यालय के औषध निरीक्षक हेमंत अडे और अजय माहुले ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तथ्य की पुष्टि की। औषध निरीक्षक हेमंत अडे ने दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए तथा शेष स्टॉक को जब्त कर लिया। नियमानुसार संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। यह कार्रवाई विभाग के आयुक्त श्रीधर डुबे पाटील, सह आयुक्त (दक्षता) डॉ. राहुल खाडे तथा सह आयुक्त (बृहन्मुंबई) विजय जाधव के निर्देशानुसार की गई। साथ ही सहायक आयुक्त (गुप्तवार्ता) वी.आर. रवि, सहायक आयुक्त (बृहन्मुंबई) प्रवीण हरक और डी.एम. दरंदळे ने छापेमारी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments