
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित ‘शिवजयंती उत्सव’ के अंतर्गत छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर दादर स्थित शिवाजी पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुंबई की महापौर रितू तावडे, सांसद अनिल देसाई, विधायक सुनील शिंदे, महानगरपालिका में विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर, महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी, नगरसेविका तृष्णा विश्वासराव, उप आयुक्त (परिमंडल 2) प्रशांत सपकाळे, उप आयुक्त (विशेष, प्रभारी) विनायक विसपुते तथा महानगरपालिका सचिव मंजिरी देशपांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिवजयंती के इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।




