Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraकीडज हब प्री-स्कूल में दादा-दादी पैरेंट्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

कीडज हब प्री-स्कूल में दादा-दादी पैरेंट्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

मीरा-भाईंदर। भाईंदर पूर्व स्थित कीडज हब प्री-स्कूल में दादा-दादी पैरेंट्स दिवस के अवसर पर भावनात्मक और सांस्कृतिक रंगों से सजा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के बीच आत्मीय रिश्तों को मजबूत करना, संस्कारों का संचार करना और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।
समारोह में पहुंचे दादा-दादी एवं नाना-नानी ने अपने जीवन के अनुभव, पुरानी यादें और सांस्कृतिक झलकियां साझा कर माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। कई वसंत देख चुके अभिभावकों ने नृत्य, गायन, भाषण और अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों और बुजुर्गों की सहभागिता से पूरा परिसर ठहाकों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।कार्यक्रम में शामिल हुए सभी ग्रैंड पैरेंट्स का विद्यालय परिवार की ओर से अक्षत-तिलक, पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस आत्मीय सम्मान से उपस्थित बुजुर्ग भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता, प्रीति सहित समस्त शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के बुजुर्ग संरक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और मार्गदर्शन को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments