Saturday, February 21, 2026
Google search engine
HomeCrimeबारामती विमान हादसा: पुलिस ने दर्ज किया एडीआर, एएआईबी ने चार्टर फर्म...

बारामती विमान हादसा: पुलिस ने दर्ज किया एडीआर, एएआईबी ने चार्टर फर्म के मालिकों से की 90 मिनट पूछताछ

पुणे। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बारामती तालुका पुलिस स्टेशन में बुधवार सुबह 28 जनवरी को हुए विमान हादसे को लेकर एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख अजीत पवार समेत विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब आगे की जांच महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपी जाएगी, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत जांच करेगा। जानकारी के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे के रनवे के पास Learjet 45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 वर्षीय अजीत पवार और चार अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एएआईबी ने जांच अपने हाथ में ले ली है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के सिलसिले में संबंधित कंपनी और अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है, ताकि उड़ान की तैयारी, तकनीकी स्थिति और अन्य पहलुओं की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। इस हादसे से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक और हलचल का माहौल है, जबकि सरकार और प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments