Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeLifestyleTravelतेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर चालक की मौत

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर चालक की मौत

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीमावर्ती जनपद कानपुर नगर के थाना बिल्हौर अंतर्गत ग्राम नानामऊ निवासी गुलाब सिंह 35 वर्ष पुत्र स्व करन सिंह बीते मंगलवार को देर रात किसी आवश्यक कार्य हेतु बाइक से बांगरमऊ की ओर आ रहे थे। तभी क़रीब 11 बजे बांगरमऊ- बिल्हौर मार्ग पर स्थित ग्राम भुड्डा चौराहा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गए। चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी घटनास्थल पर जा पहुंची और घायल गुलाब सिंह को बेहोशी की हालत में यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि गुलाब सिंह की पत्नी खुशबू मौजदा ग्राम प्रधान हैं। पति की अचानक मौत से पत्नी खुशबू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और दो अबोध बेटों युग 10 वर्ष और युवराज 8 वर्ष के सिर से पिता का साया छिन गया। प्रधान पति की आकस्मिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधान पति के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मार्ग पर स्थित मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर टक्कर मारने वाले वाहन को चिंहित किया जा रहा है। जल्द ही वाहन और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments