HomeFashionNew Lookविद्यालयों में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विद्यालयों में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

डॉ अंशुमान अग्निहोत्री
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश के क्रम में प्रचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के आदेशानुसार आज जनपद के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह, कक्षा सात व कक्षा आठ के छात्र छात्राओं की गणित विषय की गुणवत्ता जांचने के लिए गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक विद्यालय से दो टॉपर छात्र छात्रा चयनित होंगे। चयनित बच्चे चार नवंबर को आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। प्रत्येक ब्लॉक से दस दस चयनित छात्र छात्राओं को ग्यारह नवंबर को होने वाली जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल होना होगा। कंपोजिट विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली में दो छात्रों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर कक्षा आठ की पारुल गौतम व दूसरे स्थान पर कक्षा आठ के रजत रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर में भी गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा आठ के छात्र आयुष शर्मा व द्वितीय स्थान पर कक्षा आठ की छात्रा मोनिका सैनी रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments