Saturday, November 22, 2025
Google search engine
HomeCrimeव्हाट्सएप ग्रुप विवाद के बाद बुजुर्ग महिला से 5 लाख के गहने...

व्हाट्सएप ग्रुप विवाद के बाद बुजुर्ग महिला से 5 लाख के गहने लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मलाड पुलिस ने 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर धमकाने और 5 लाख रुपये के गहने लूटने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला सुंदरनगर की रहने वाली है और एक सीनियर सिटीजन व्हाट्सएप ग्रुप की सदस्य है। जानकारी के मुताबिक, ग्रुप में किसी विवाद के चलते आरोपी महिला के घर पहुंचा और चाकू दिखाकर पैसे की मांग की। डर के मारे महिला ने अपनी सोने की चेन, चूड़ियां और अंगूठियां आरोपी को सौंप दीं। आरोपी गहने लेकर फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने पहले डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन जब गहने वापस नहीं मिले तो उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्रुप में हुई किसी बात से नाराज़ था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मलाड पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments