HomeArchitectureBreaking109 शिक्षकों को कल मिलेगा पुरस्कार

109 शिक्षकों को कल मिलेगा पुरस्कार

मुंबई। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले राज्य शिक्षक मेरिट पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। राज्य चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने कुल 109 शिक्षकों का चयन किया है। यह पुरस्कार स्कूल शिक्षा और खेल विभाग द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें प्राथमिक शिक्षक– 38, माध्यमिक शिक्षक– 39, आदिवासी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक शिक्षक – 19, आदर्श शिक्षक पुरस्कार (क्रांतिज्योती सावित्रीबाई फुले पुरस्कार)– 8, कला एवं खेल में विशेष शिक्षक– 2, दिव्यांग शिक्षक/दिव्यांग बच्चों के स्कूलों में कार्यरत शिक्षक – 1 तथा स्काउट/गाइड शिक्षक– 2 शामिल हैं। कुल मिलाकर 109 शिक्षकों को इस बार सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2025, सोमवार को सुबह 11:30 बजे मुंबई में किया गया, जहां शिक्षकों को गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments