Saturday, September 6, 2025
Google search engine
HomeCrimeनायगांव में 33 लाख की चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार

नायगांव में 33 लाख की चोरी और आगजनी, चार आरोपी गिरफ्तार

पालघर। पालघर जिले के नायगांव पूर्व के चंद्रपाड़ा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चोरों ने एक बंगले से 33 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए और फिर बगल की किराने की दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने घटना के आठ घंटे के भीतर ही एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी ‘भिमाई’ नामक बंगले में हुई, जिसके मालिक हर्षद म्हात्रे (39) हैं। बंगले से सटी किराने की दुकान कामिनी नामक महिला की थी। सोमवार को म्हात्रे परिवार गणेशोत्सव मनाने विरार गया हुआ था। इसी दौरान मंगलवार रात आरोपी छत के रास्ते बंगले में घुसे और आभूषण चोरी कर लिए। उसके बाद उन्होंने दुकान में आग लगा दी। घटना सामने आने के बाद नायगांव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 305, 331(4) और 326(जी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने अजय यादव (20), सोनू फैजान खान (20), दीपक खरात (21) और फातिमा शेख (25) को गिरफ्तार किया। पुलिस निरीक्षक (अपराध) अभिजीत मडके ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments