HomeArchitectureBreakingपालघर में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत, कई अस्पताल में...

पालघर में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

पालघर। तारापुर एमआईडीसी स्थित एक दवा कंपनी, मेलोडी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार को हुई गैस रिसाव की घटना ने हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि अन्य प्रभावित श्रमिकों को बोईसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, गैस रिसाव अचानक हुआ और इससे कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। इसी तरह की एक अन्य घटना ठाणे के अंबरनाथ पश्चिम में 21 जुलाई, 2025 को हुई थी, जब कल्याण-बदलापुर राज्य राजमार्ग पर फॉरेस्ट नाका इलाके के पास एक सीएनजी ट्रक में सिलेंडर भरते समय गैस का रिसाव हो गया। ट्रक इगतपुरी के लिए सीएनजी सिलेंडर लेकर जा रहा था। इस रिसाव से क्षेत्र में भारी भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments