Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगणेशोत्सव से पहले मीरा-भायंदर में सड़क मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने...

गणेशोत्सव से पहले मीरा-भायंदर में सड़क मरम्मत कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश

मीरा-भायंदर। मीरा-भायंदर महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक राधाबिनोद ए. शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर अभियंता दीपक खम्बित, कार्यकारी अभियंता नितिन मुकने, उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और ठेकेदार शामिल हुए। बैठक में आयुक्त ने शहर की सड़कों की वर्तमान स्थिति, चल रहे मरम्मत कार्य और नागरिकों को हो रही असुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी गणेशोत्सव के दौरान शहर में नागरिकों और वाहनों की भारी आवाजाही होने की संभावना है, इसलिए सभी मरम्मत कार्यों को समय पर पूरा करना अनिवार्य है।
आयुक्त राधाबिनोद ए.शर्मा ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि 27 अगस्त 2025 से पहले सभी सड़कों को पूरी तरह से दुरुस्त कर चलने योग्य बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा का पालन न करने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा। मीरा-भायंदर मनपा प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments