Thursday, February 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedनालासोपारा पति हत्या कांड: पत्नी और प्रेमी को पुणे से गिरफ्तार, 30...

नालासोपारा पति हत्या कांड: पत्नी और प्रेमी को पुणे से गिरफ्तार, 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत

पालघर। पालघर के नालासोपारा इलाके में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में फरार पत्नी चमन देवी (28) और उसके प्रेमी मोनू शर्मा (20) को पेल्हर पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 32 वर्षीय विजय चौहान की हत्या कर उसके शव को घर में ही दफना दिया था और 5 वर्षीय बेटे के साथ फरार हो गए थे। यह घटना धानिव बाग स्थित ओम साईं वेलफेयर सोसाइटी में हुई थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को पुणे से धर दबोचा। आरोपियों को बुधवार को वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ उन्हें 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) सुहास बावचे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कार्रवाई का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी, निरीक्षक (अपराध) दिलीप राख, एपीआई रमेश वाघचौरे और उनकी टीम ने किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने हत्या के बाद अपने बेटे के साथ चर्चगेट के रास्ते पुणे भागने से पहले नालासोपारा स्टेशन के पास रात बिताई। मेडिकल स्टोर पर घूंघट में छिपी महिला की पहचान हवा के झोंके से चेहरा उजागर होने पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments