Saturday, June 7, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedबेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर मुंबई इकाई द्वारा बुधवार, 4 जून 2025 को आनलाइन ज़ूम ऐप माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसका संयोजन संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू, आयोजन मुंबई इकाई अध्यक्ष विनय शर्मा दीप एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना सैयद ने किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू ने मां सरस्वती की वंदना से किया तत्पश्चात डॉ साहब ने संचालन किया।अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता रायबरेली से वरिष्ठ साहित्यकार सुखराम शर्मा सागर ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से रामजीलाल वर्मा एवं प्रोफेसर अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल उपस्थित थे। आमंत्रित विशिष्ट अतिथि साहित्यकारों में गाजियाबाद से वरिष्ठ कवियत्री मधु स्वामी, मुंबई से डॉक्टर आनंदी सिंह रावत, नंदलाल क्षितिज, डॉ मंगेश पेडामकर, उमेश चन्द्र मिश्र प्रभाकर, कवियत्री सत्यवती मौर्य, कवियत्री शोभा स्वप्निल खंडेलवाल, दिल्ली से पंकज कुमार तिवारी, सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से कवियत्री प्रिया पाण्डेय, झांसी से प्रियंका सोनी एवं विनय शर्मा दीप मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी कवियों ने स्वतंत्र काव्य पाठ करते हुए फेसबुक एवं यूट्यूब पर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में दीप ने आमंत्रित साहित्यकारों एवं पटल पर उपस्थित श्रोताओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments