Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedछगन भुजबळ ने मंत्री पद की ली शपथ, राज्यपाल राधाकृष्णन ने दिलाई...

छगन भुजबळ ने मंत्री पद की ली शपथ, राज्यपाल राधाकृष्णन ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने मंगलवार को राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन चंद्रभागा चंद्रकांत भुजबळ को मंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्हें महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष ॲड. राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल राधाकृष्णन ने छगन भुजबळ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील, जलसंपदा (गोदावरी एवं कृष्णा खोरे विकास महामंडल) मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, शालेय शिक्षण मंत्री दादाजी भुसे, वैद्यकीय शिक्षण मंत्री हसन मुश्रीफ, अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाळ, उद्योग व मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, इतर मागास बहुजन कल्याण व दुग्ध व्यवसाय विकास मंत्री अतुल सावे, खेल व युवा कल्याण मंत्री दत्तात्रय भरणे, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढा, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, मृदा व जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़, सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, राज्यपाल के सचिव प्रशांत नारनवरे, तथा छगन भुजबळ के परिवारजन उपस्थित थे। शपथ समारोह की शुरुआत मुख्य सचिव सुजाता सौनिक द्वारा राज्यपाल से अनुमति लेने के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल ने श्री भुजबळ को शपथ दिलाई। शपथ के बाद राज्यपाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री पवार ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments