HomeArchitectureBreakingमीरा-भाईंदर में मानसून पूर्व डीप क्लीन ड्राइव का दूसरा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न

मीरा-भाईंदर में मानसून पूर्व डीप क्लीन ड्राइव का दूसरा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न

भाईंदर। मीरा-भाईंदर महापालिका ने मानसून पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित डीप क्लीन ड्राइव का दूसरा सत्र सफलता पूर्वक पूरा किया। यह विशेष अभियान स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय स्वच्छ हवा कार्यक्रम के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे नवघर नाका हनुमान मंदिर पर हुआ, जहां नागरिकों ने सामूहिक स्वच्छता शपथ ली। इसके बाद महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे ने फायर गाड़ी की मदद से स्वच्छता का कार्य शुरू किया। इस दौरान हनुमान मंदिर परिसर, दत्त मंदिर, मच्छी मार्केट, स्मशानभूमि, रस्तों, बस स्टॉप, शौचालय, मूर्तियों की सफाई, नालियों की सफाई, स्टिकर हटाने, प्लास्टिक बंदी पर कार्रवाई, पेड़-पौधों की छटाई, और थूकने वाली स्थानों की स्वच्छता जैसे कई कार्य किए गए। स्वच्छता अभियान के तहत धूल-मिट्टी साफ करने, कचरा उठाने, सड़क किनारे पेड़-पौधों की छटाई, स्टिकर हटाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई भी की गई। इस अभियान में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो यह दर्शाता है कि यह अभियान महापालिका का ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी है। महापालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घर, सोसायटी, कार्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता का ध्यान रखें और इस तरह के स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। “स्वच्छ मिरा भाईंदर, सुंदर मीरा-भाईंदर” का संकल्प लेकर हम सब अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर महापालिका के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता कार्यकर्ता उपस्थित थे। महापालिका का लक्ष्य है कि भविष्य में भी इसी तरह की स्वच्छता मुहिम जारी रखकर मिरा भाईंदर को स्वच्छता के मानकों पर अग्रणी शहर बनाना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments