Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबीजेपी का स्नेह मिलन समारोह संपन्न, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का...

बीजेपी का स्नेह मिलन समारोह संपन्न, राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का हुआ सम्मान

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुंबई की ओर से शुक्रवार को दादर में एक भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व बीजेपी मुंबई के उपाध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्र ने किया। समारोह में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का सम्मान बीजेपी के सक्रिय नेता लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा किया गया। शुक्ला ने मंत्री मिश्र को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उत्तर प्रदेश में उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी संवाद को प्रोत्साहित करते हैं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर कौशलकुमार तिवारी राकेश सिंह, शंभु सिंह, जय नारायण दीक्षित, अमित गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों से आए गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में आपसी संवाद, विचार-विमर्श और संगठन को और अधिक मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments