Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedरेलवे पुलिस को कार्य प्रणाली सर्वे में तीसरा स्थान

रेलवे पुलिस को कार्य प्रणाली सर्वे में तीसरा स्थान

मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त- डॉ.रविन्द्र शिसवे

वी. बी. माणिक
मुंबई।
महाराष्ट्र सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में विभिन्न सरकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India) के माध्यम से कराए गए सर्वेक्षण में मुंबई रेलवे पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इस सफलता का श्रेय आयुक्त डॉ. रविन्द्र शिसवे की अनुशासित और परिणामोन्मुख कार्यशैली को दिया जा रहा है। यह स्थान साफ-सफाई, यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, और ड्यूटी के प्रति अनुशासन जैसे प्रमुख मानकों पर प्रदर्शन के आधार पर प्राप्त हुआ है। डॉ. शिसवे के नेतृत्व में मुंबई रेलवे पुलिस के सभी 17 पुलिस स्टेशनों में कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व में स्पष्ट सुधार देखा गया है। इस राज्यस्तरीय सर्वेक्षण में मीरा-भायंदर पुलिस को पहला और ठाणे पुलिस आयुक्तालय को दूसरा स्थान मिला है। वहीं मुंबई महानगरपालिका को कोई स्थान नहीं मिला, जबकि उल्हासनगर मनपा, पिंपरी-चिंचवड़ मनपा, और नवी मुंबई मनपा को सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार द्वारा यह अपनी तरह का पहला सर्वेक्षण है, जिसमें अधिकारियों के नेतृत्व में अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया गया। सफल अधिकारियों को जल्द ही राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, भविष्य में ऐसे सर्वेक्षण नियमित अंतराल पर कराए जाएंगे ताकि सरकारी संस्थाओं की कार्यदक्षता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जा सके। यह उपलब्धि मुंबई रेलवे पुलिस के लिए गौरव की बात है और यह सिद्ध करती है कि कुशल नेतृत्व और अनुशासित प्रशासन से किसी भी सरकारी संस्था की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments