Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहिला तलाठी पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

महिला तलाठी पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज

ठाणे। ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ठाणे तहसील के कलवा तलाठी कार्यालय में कार्यरत एक महिला तलाठी सिद्धि संतोष पाठकर के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भूमि म्यूटेशन प्रक्रिया में कथित मदद के बदले 40,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में की गई है। शिकायतकर्ता एक हाउसिंग सोसायटी से संबंधित कार्य कर रहे थे और उन्होंने संबंधित सोसायटी की 7/12 जमीन तलाठी कार्यालय को सौंप दी थी। लेकिन म्यूटेशन की प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी। इस पर तलाठी पाठकर ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पहले 50,000 रुपये की मांग की। बातचीत के बाद यह रकम 40,000 रुपये तय हुई। शिकायतकर्ता ने 23 अप्रैल को एसीबी ठाणे कार्यालय में इसकी शिकायत की। उप अधीक्षक माधवी राजकुंभर के नेतृत्व में मामले की सत्यता की पुष्टि के बाद तलाठी के खिलाफ ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। राजकुंभर ने बताया कि सत्यापन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी। हालांकि, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments