Friday, March 20, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअगर बावनकुले चाहें तो मुझे 100 साल तक मुख्यमंत्री बनाए रख सकते...

अगर बावनकुले चाहें तो मुझे 100 साल तक मुख्यमंत्री बनाए रख सकते हैं: देवेंद्र फडणवीस

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “बावनकुले यदि चाहें तो मुझे 100 साल तक सीएम पद पर बनाए रख सकते हैं।” फडणवीस ने कहा कि बावनकुले उनका भला चाहते हैं, लेकिन राजनीति में भूमिकाएं बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक एक पद पर नहीं रहता, इसलिए जब समय आएगा तो मेरी भूमिका भी बदल जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा था कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं और वे 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
बावनकुले ने कही थी यह बात
चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री रहेंगे और “विकसित महाराष्ट्र” के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है, जिसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनका नेतृत्व आवश्यक है।
शिंदे और रामदास कदम की प्रतिक्रिया
बावनकुले के इस बयान पर जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षेप में कहा, “शुभकामनाएं।” वहीं, शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, “अगर फडणवीस 2080 तक भी मुख्यमंत्री रहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारी शुभकामनाएं फडणवीस, बावनकुले और शिंदे, तीनों के साथ हैं। हम सब एकजुट हैं, कोई भी व्यक्ति हमारे बीच दरार नहीं डाल सकता।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments