Monday, March 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedशहीद अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार को पुलिस उप अधीक्षक पद...

शहीद अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार को पुलिस उप अधीक्षक पद पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सौंपा नियुक्ति पत्र, कल्पना पवार ने जताया आभार

मुंबई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार की पत्नी कल्पना पवार को महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस उप अधीक्षक (डीवाईएसपी) पद पर प्रत्यक्ष नियुक्ति दी है। यह नियुक्ति आदेश मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं उन्हें सौंपा। इस अवसर पर कल्पना पवार ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमेशा आम जनता और खासकर महिलाओं के हित में फैसले लिए हैं। शहीदों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता इस निर्णय से स्पष्ट होती है। उन्होंने आगे कहा, जैसे मेरे पति ने देश की सेवा की, अब मुझे भी देशसेवा का अवसर मिला है। यह सरकार किसानों, मेहनतकशों, बहनों और देश के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की है। मेरी नियुक्ति इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कल्पना पवार की सराहना करते हुए कहा कि उनका जज़्बा प्रेरणादायक है और सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments