Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedरालोद महाराष्ट्र ने किया सदस्यता अभियान का आगाज, प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों...

रालोद महाराष्ट्र ने किया सदस्यता अभियान का आगाज, प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा दामन

मुंबई। आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दलों ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने भी मुंबई में अपने पैर पसारने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का संकेत दिया था। इस दिशा में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने रविवार, 20 अप्रैल को रालोद के महाराष्ट्र प्रदेश जनसंपर्क कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में दक्षिण मुंबई, दक्षिण मध्य मुंबई, उत्तर मुंबई, उत्तर मध्य मुंबई, उत्तर पश्चिम मुंबई, ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र और नई मुंबई से विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन को मज़बूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ भी की गईं। महाराष्ट्र प्रदेश युवक अध्यक्ष पद पर भरत व्यंकट सारगे, मुंबई महासचिव के रूप में अजमत रज्जब खान और डॉ. अशरफ अली चौधरी, मुंबई सचिव के रूप में चंद्रकांत बाबू कोली, दिनेश सागरमल जैन और अरविंद यादव, दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष के रूप में नदीम शेख, मुंबई युवक अध्यक्ष पद पर निसार अंसार खान, मुंबई युवक सचिव के रूप में तृप्ती जितेंद्र मोरे, मुंबई व्यापारी सेल अध्यक्ष के रूप में मुकेश अनंत जोशी और नई मुंबई अध्यक्ष पद पर अकबर सय्यद की नियुक्ति की गई।
डॉ. वेदप्रकाश तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने को उत्सुक हैं और यह सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा। रालोद की इस सक्रियता से यह साफ़ है कि वह मुंबई में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में दमखम से उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments