Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedबुलढाणा में ट्रैक्टर और एसटी बस की टक्कर में 4 की मौत,...

बुलढाणा में ट्रैक्टर और एसटी बस की टक्कर में 4 की मौत, 15 से अधिक घायल

बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के नंदुरा तहसील स्थित आमसरी गांव के पास मंगलवार, 15 अप्रैल को मुंबई-नागपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ईंटों से भरे ट्रैक्टर और मध्य प्रदेश परिवहन की एक एसटी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए हैं। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठे एक यात्री ने भी दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें खामगांव रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बस महाराष्ट्र के अमरावती से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जा रही थी, तभी आमसरी फाटा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने कई परिवारों में मातम का माहौल पैदा कर दिया है, खासकर ट्रैक्टर में सवार लोगों को इस टक्कर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments