Tuesday, April 15, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedपटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 8 की मौत, 7 घायल

पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 8 की मौत, 7 घायल

अनकापल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर विस्फोट हुआ। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना दोपहर करीब 12:45 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अचानक आग लगने से यह विस्फोट हुआ। उस समय फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर आग और धुएं में फंस गए। आग इतनी भीषण थी कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने लाई जा सके।
राज्य की गृह मंत्री वी.अनीता ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह फैक्ट्री कई सालों से अनियमित तरीके से चल रही थी और कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत भी की गई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी खतरनाक इकाइयों पर निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments