Saturday, March 14, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुंबई में तीन साइबर लैब्स का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुंबई में तीन साइबर लैब्स का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुंबई। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार अत्याधुनिक साइबर लैब्स का सशक्त नेटवर्क तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई के डी.बी.नगर पुलिस स्टेशन में ‘निर्भया साइबर लैब’ का उद्घाटन किया और साथ ही वरली तथा गोवंडी पुलिस स्टेशनों में स्थापित साइबर लैब्स का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, अपर मुख्य सचिव (गृह) इकबाल सिंह चहल, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेंद्र भारती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुंबई में कुल पाँच साइबर लैब्स प्रस्तावित हैं, जिनमें से तीन चालू हो चुकी हैं। इन लैब्स के माध्यम से खासकर महिलाओं के खिलाफ साइबर माध्यम से होने वाले अपराधों को कम समय में सुलझाया जा सकेगा। यदि कोई अपराधी मोबाइल फोन तोड़ दे या डाटा डिलीट कर दे, तो भी ये लैब्स अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रणाली की मदद से सभी डाटा को रिकवर कर सकेंगी। साथ ही, ये प्रयोगशालाएं ऑनलाइन मनी लॉन्ड्रिंग, बैंक अकाउंट हैकिंग जैसे आर्थिक साइबर अपराधों की जांच में भी सहायक होंगी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को इन लैब्स के नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए और विश्वास जताया कि यह पहल साइबर अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments