HomeArchitectureBreakingकुणाल कामरा विवाद: शिवसेना नेता राहुल कनाल सहित 12 कार्यकर्ताओं को जमानत,...

कुणाल कामरा विवाद: शिवसेना नेता राहुल कनाल सहित 12 कार्यकर्ताओं को जमानत, हैबिटेट स्टूडियो अस्थायी रूप से बंद

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उनके शो के आयोजन स्थल पर हुई तोड़फोड़ मामले में शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 15,000 रूपए के निजी मुचलके पर जमानत दी।
हैबिटैट स्टूडियो पर हुआ हंगामा
यह घटना मुंबई के खार इलाके के ‘यूनिकॉन्टिनेंटल होटल’ में स्थित हैबिटैट कॉमेडी क्लब में हुई, जहां कामरा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान शिंदे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्लब में तोड़फोड़ कर दी।
राहुल कनाल का बयान: ‘आत्म-सम्मान की बात’
तोड़फोड़ के बाद राहुल कनाल ने कहा, “यह कानून हाथ में लेने का मामला नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान की बात है। जब बात बुजुर्गों या देश के सम्मानित नागरिकों की आती है, तो आप उस मानसिकता वाले व्यक्ति को निशाना बनाएंगे। कनाल ने कॉमेडियन को चेतावनी देते हुए कहा, “अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। जब भी आप मुंबई में होंगे, आपको शिवसेना शैली में अच्छा सबक मिलेगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोजन स्थल के मालिक को विवादास्पद शो की मेजबानी को लेकर छह प्राथमिकियों की जानकारी दी थी। इस मामले ने राज्य में राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments