Thursday, March 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकुणाल कामरा के विवादित गाने पर सीएम फडणवीस का कड़ा संदेश, कहा-अपमान...

कुणाल कामरा के विवादित गाने पर सीएम फडणवीस का कड़ा संदेश, कहा-अपमान करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित गाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाएगा, लेकिन इसका दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनके प्रति राज्य की जनता के मन में सम्मान है, उनका अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, राजनीतिक व्यंग्य करें, हास्य प्रस्तुत करें, लेकिन यदि कोई सिर्फ प्रसिद्धि के लिए अपमान करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता के नाम पर अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने बालासाहेब ठाकरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचारों का असली उत्तराधिकारी कौन है, यह महाराष्ट्र की जनता पहले ही तय कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि “स्वतंत्रता के दुरुपयोग का अधिकार किसी को नहीं है और अपमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में कुणाल कामरा ने एक गाना गाया था, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। इस गाने के कारण शिवसेना ने कड़ी आपत्ति जताई है और कामरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments