Wednesday, March 18, 2026
Google search engine
HomeUncategorized'संगठन भारत' की 14वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का...

‘संगठन भारत’ की 14वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संगठन भारत’ की 14वीं वर्षगांठ पर 22 मार्च को कांदिवली पश्चिम स्थित हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ, डॉ. राधेश्याम तिवारी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संपादक राज किशोर तिवारी के नेतृत्व में संगठन भारत साफ-सुथरी और बेहतर पत्रकारिता का उदाहरण है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित होने की शुरुआत बताया। विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और नवभारत टाइम्स के पूर्व नगर संपादक विमल मिश्र ने संगठन भारत को स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार बताया और पूरी टीम को बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी ने इसे देश को संगठित करने का रचनात्मक उपक्रम कहा।
इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक असलम शेख, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष और सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डॉ. राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, विमल मिश्र, राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ अभय मिश्र, अकादमी पुरस्कृत कवि अमर त्रिपाठी, साहित्यकार राजेश विक्रांत, श्रेष्ठ भारत के विशेष संपादक सुनील सिंह और पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र ने भाग लिया।

इसके बाद दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अभिमन्यु शितोले और उद्योगपति महावीर प्रसाद सराफ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कवि सुभाष काबरा के संचालन में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हास्य कवि डॉ. मुकेश गौतम, गीतकार रासबिहारी पाण्डेय, कवि कृष्णा गौतम और शायरा तबस्सुम राणा ने अपनी कविताओं से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। समारोह में आदित्य दुबे (अध्यक्ष, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ), पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, मनोज नाथानी (अध्यक्ष, मनराज प्रतिष्ठान), वरिष्ठ पत्रकार श्रीश उपाध्याय और लेखक संजय सिंह निर्जल जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन भारत के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संपादक राज किशोर तिवारी ने अखबार की यात्रा और इसके मूल्यों पर चर्चा की। इसके बाद अतिथियों द्वारा संगठन भारत के वर्षगांठ विशेषांक का विमोचन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments