
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को राजभवन, मुंबई में शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी एवं राज्य पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।



