Wednesday, March 12, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedवसई-विरार शहर महानगर पालिका की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

वसई-विरार शहर महानगर पालिका की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पालघर। वसई विरार शहर महानगरपालिका की मनमानी और अनियोजित प्रशासन के खिलाफ वसई विरार जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न नागरिक मुद्दों को लेकर महानगरपालिका कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने महानगरपालिका आयुक्त अनिल कुमार पवार से मुलाकात कर नागरिक समस्याओं को उठाया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन की लापरवाह नीतियों पर सवाल उठाए और नगर की अव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जो थॉमस, प्रदेश सचिव धनराज राठौड़, वसई विरार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओनील अलमेडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments