HomeCrimeMumbai: मुंबई के बोरीवली में रिश्ते तार-तार, भाई और मामा ने नाबालिग...

Mumbai: मुंबई के बोरीवली में रिश्ते तार-तार, भाई और मामा ने नाबालिग लड़की की आबरू लूटी, दोनों गिरफ्तार

मुंबई: Mumbai Minor Girl Assaulted मुंबई में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लड़की के करीबी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दोनों पर एक्शन लिया गया है।

भाई और मामा ने कई बार किया दुष्कर्म
बोरीवली में मौसी के घर रह रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई और मामा ने ही कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की ने इस घटना की जानकारी विरार में अपने चाचा को दी, जिसके बाद उन्होंने विरार पुलिस से शिकायत की। पुलिस को जानकारी मिलते ही मामला मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया और तेजी से कार्रवाई की गई।

चार घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाही की। सूचना मिलने के चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामा की उम्र 50 वर्ष और भाई की 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376, 376 (2) (n), 376 (2) (f) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments