
मीरा-भाईंदर। मराठी भाषा संवर्धन के लिए मीरा-भाईंदर महापालिका(एमबीएसमी) द्वारा आयोजित पंधरवडै का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर वक्तृत्व प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और एकांकिका जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हर साल 14 से 28 जनवरी के बीच मनाया जाने वाला मराठी भाषा संवर्धन पंधरवडा इस बार महापालिका के आयुक्त एवं प्रशासक संजय श्रीपतराव काटकर (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। समापन समारोह में महापालिका के विपश्यना केंद्र में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें वकृत्व, निबंध और एकांकिका शामिल थीं। प्रतियोगिताओं का विषय मराठी भाषा का समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक महत्व, तथा “मराठी आमचा मायबोली” जैसे विविध पहलुओं पर केंद्रित था। प्रतियोगियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मराठी भाषा के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा दो एकांकिकाएं प्रस्तुत की गईं, जिससे मराठी भाषा संवर्धन पंधरवडे का समापन किया गया। आयुक्त संजय काटकर ने कहा कि मराठी भाषा का संरक्षण और उपयोग आवश्यक है और इस दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त (मुख्यालय) कल्पिता पिंपळे, सहायक संचालक नगररचना पुरुषोत्तम शिंदे, सहायक आयुक्त सुनिल यादव, कांचन गायकवाड, योगेश गुणीजन, सुधीर लेंडवे, दत्तात्रेय वरकुटे, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी जितेंद्र कांबळे, प्रतियोगिता परीक्षक और महापालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस सफल आयोजन के माध्यम से मराठी भाषा के विकास और संवर्धन में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी।




