
मुंबई। क्रांतिकारी समाज सुधारक और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने राजभवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए अतुलनीय कार्य किए हैं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में राज्यपाल की सचिव श्वेता सिंघल, राजभवन के परिवार प्रबंधक जितेंद्र वाघ और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा शुरू किए गए समाज सुधार आंदोलन को स्मरण किया।




