HomeMaharashtraबस और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत

बस और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के भिवापुर में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निजी ट्रेवल बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रक ने बस को टक्कर मारी और रोड के किनारे बने रेस्टोरेंट के पास बस जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का सामने का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही एवं तेज गति बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments