HomeArchitectureवरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा का सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित सहकार नगर हिंदी मनपा शाला के प्रभारी मुख्याध्यापक ओमप्रकाश देवराज मिश्रा की शाला के सभागार कक्ष में आयोजित भव्य समारोह में शानदार विदाई की गई। समारोह के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित प्रशासकीय अधिकारी किशन पावडे पाटिल ने ओम प्रकाश मिश्रा की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, मुख्याध्यापक गंगा प्रसाद तिवारी,पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, शाखा प्रमुख दीपक पाटिल, इमारत प्रभारी नीना राय, मुख्याध्यापक किशोर जाधव, अखिलेश तिवारी, सुनील कुमार पांडे, देवी प्रसाद मिश्र, गुलाब मिश्र, दीपक पाठक, सुरेंद्र कुमार मिश्र, अशोक कुमार भट्ट, आनंद सिंह, लीलावती सिंह, विनोद मिश्रा समेत वार्ड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्याध्यापक देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षा निरीक्षक जगदीश गायकवाड ने किया। अंत में राष्ट्रगान और स्वरूचि भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments