HomeArchitectureBreakingजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:- देवेश प्रताप सिंह राठौड़
झांसी। उत्तर प्रदेश झांसी के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “जिला सैनिक बन्धु” की बैठक नवीन सभागार कलेक्ट्रेट, झाँसी में आयोजित की गयी है। बैठक में कमाण्डर महेश कुमार श्रीवास्तव (अ.प्रा) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी झाँसी ने सभी पूर्व सैनिकों की ओर से अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय का स्वागत कर अभिनन्दन किया। सवर्प्रथम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने विगत बैठक दिः 24 जून 2024 में प्राप्त प्राथर्ना पत्रों के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया। इस बैठक में 19 पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से अध्यक्ष महोदय को अवगत कराते हुये अपने प्राथर्ना पत्र प्रस्तुत किये। अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों को प्लाॅट खरीद सम्बन्धी जानकारी देते हुये अवगत कराया कि प्लाॅट की खरीद-फरोख्त करते समय 12 वर्ष पूर्व तक का अभिलेख जांच करने के उपरान्त ही प्लाॅट खरीदना चाहिये। कोई और बिन्दु न होने पर अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का विशेष प्राथमिकता के तौर पर निदान किया जायेगा। अन्त में धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित कायार्लय स्टाफ के 05 एवं अपर जिलाधिकारी (जे0) व नगर मजिस्ट्रेट सहित 08 नामित सरकारी अधिकारी तथा 19 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments