HomeMaharashtraमिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप! मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए...

मिड-डे मील में मिला मरा हुआ सांप! मचा हड़कंप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक आंगनवाड़ी केंद्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों के लिए लाए गए मिड डे मील के पैकेट में कथित तौर पर एक मरा हुआ सांप मिला है। आपको बता दें कि राज्य में छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मिड डे मील के पैकेट मिलते हैं। इस पैकेट में सांप मिलने की खबर से हर कोई हैरान है। दरअरसल, सोमवार को सांगली के पलुस में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे। हालांकि, एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक मरा हुआ छोटा सांप था। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका ने अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। इस मामले को मंगलवार को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। शिकायत मिलने के बाद सांगली जिला कलेक्टर राजा दयानिधि ने जांच के आदेश दिए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
घटना पर क्या बोले अधिकारी
आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया है कि एक बच्चे के माता-पिता ने सोमवार को इस कथित घटना की सूचना दी है। हालांकि, इस घटना की पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका। बता दें कि बच्चों को मिलने वाले इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सांगली जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने संबंधित आंगनवाड़ी का दौरा किया। इसके बाद घटना से संबंधित पैकेट को लैब टेस्ट के लिए ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments