HomeMaharashtraमुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत,...

मुंबई में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

मुंबई। मुंबई के बोरीवली में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत के मचान का कुछ हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments