HomeCrimeमहिला ने शिवसेना नेता और उसके बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने शिवसेना नेता और उसके बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 28-वर्षीय एक महिला ने एक शिवसेना नेता और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि पिता-पुत्र द्वय ने उसके (महिला) और उसकी मां के साथ बार-बार बलात्कार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने शनिवार को शिवसेना नेता और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत लेकर अंबोली पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया था और अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी नेता महिला को उसके पति से तलाक दिलाने में मदद कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि पिता-पुत्र ने कथित तौर पर अलग-अलग स्थानों पर महिला और उसकी मां के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उनका भयादोहन भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments