
मुंबई। मुंबई के परेल में मंगलवार को सुबह बाइक और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आज परेल ब्रिज पर दामोदर हॉल के सामने से एक युवक दो महिलाओं को बाइक पर बिठाकर जा रहा था। अचानक सुबह करीब 6.15 बजे बाइक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। दोनों महिलाओं और बाइक चालक को तत्काल केईएम अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में मृतकों की पहचान तनिषा पतंगे (उम्र 24), रेनुका ताम्रकर (उम्र 25) के रूप में की गई है, जबकि मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। भोईवाड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रिपल सीट बाइक चलाना कितना खतरनाक हो सकता है इसका उदाहरण मुंबई के परेल में देखने को मिला। तीनों आज सुबह सवा छह बजे बाइक से ट्रिपल सीट दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे। तभी दुपहिया वाहन से नियंत्रण खो गया और दुपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गया। इसमें बाइक पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।