HomeArchitectureBreakingउद्धव ने किया शिंदे के बेटे के लोकसभा क्षेत्र का दौरा, वंशवादी...

उद्धव ने किया शिंदे के बेटे के लोकसभा क्षेत्र का दौरा, वंशवादी राजनीति खत्म करने का किया आह्वान

ठाणे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में कल्याण लोकसभा क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया और वंशवादी राजनीति खत्म करने का लोगों का आह्वान किया। कल्याण लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व श्रीकांत शिंदे करते हैं जो राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रतिद्वंद्वी शिवसेना गुट के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। ठाकरे ने एक रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाराष्ट्र का बार-बार होने वाला दौरा आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य के महत्व को रेखांकित करता है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा वंशवादी राजनीति और गद्दारों को जमींदोज करें। शुक्रवार को ट्रांस-हार्बर अटल सेतु के उद्घाटन पर मोदी के भाषण का उल्लेख करते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वंशवादी राजनीति के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी कीं। ठाकरे स्वयं एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, क्योंकि उनके पिता बाल ठाकरे शिवसेना के संस्थापक थे। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे राज्य की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments