
ठाणे। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के तत्वाधान में शनिवार दिनांक 23 दिसंबर 2023 को संगीत साहित्य मंच के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार रामजीत गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक काव्य गोष्ठी के साथ-साथ पुस्तक विमोचन एवं अतिथि सम्मान समारोह संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रमोद वाचस्पति, कवि संजय कुमार पाण्डेय एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ आर पी विश्वकर्मा की उपस्थिति में यादगारकाव्य गोष्ठी संपन्न हुई। ठाणे जिला के रहिवासी और जौनपुर उत्तर प्रदेश की मिट्टी के लाल वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शारदा प्रसाद दूबे द्वारा लिखित पुस्तक ‘कंचन कलश’ का विमोचन उपस्थित अतिथी साहित्यकारों द्वारा किया गया। भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर किया। उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रमोद वाचस्पति ने आइडियल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से संस्था अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज एवं मीडिया सचिव विनय शर्मा दीप को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का सुंदर संचालन करते हुए युवा कवि एवं पत्रकार विनय सिंह विनम्र ने सरस्वती वंदना विनय शर्मा दीप द्वारा कराते हुए काव्य गोष्ठी का शुभारंभ अश्विनी कुमार यादव से किया। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, राजेश अल्हड़ असरदार, उमेश मिश्र प्रभाकर, ओमप्रकाश सिंह, श्रीमती आभा दवे, मदन गोपाल गुप्ता, सुभाष चतुर्वेदी, ओम प्रकाश पांडे, शिल्पा सोनटक्के, श्रीमती प्रभा सागर,कवियत्री अनीता रवि, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद दुबे, रमाशंकर यदुवंशी, नरसिंह हैरान जौनपुरी, डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, एडवोकेट अनिल शर्मा सहित अतिथियों ने सुंदर काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में संस्था अध्यक्ष नंदलाल क्षितिज ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया तथा राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया।