मुंबई। देश की आर्थिक की राजधानी मुंबई के एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, यहां खराब मौसम के चलते एक प्राइवेट जेट के क्रैश हो गया। इस वजह से एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेकऑफ को भी रोक दिया गया है। फिलहाल वहां रेस्क्यू चलाया जा रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार इस प्राइवेट जेट में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। विमान में सवार सभी लोगों को मेडिकल हेल्प के लिए पहुंचा दिया गया है। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। डीजीसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला VSR वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय रनवे से फिसल गया (वीयर ऑफ)। इस विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे।