Homeअन्य राज्यIslamabad: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दो जिलों में सेना की...

Islamabad: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दो जिलों में सेना की कार्रवाई, छह आतंकी मार गिराए

Islamabad

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दो जिलों में सेना ने आतंकियों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक एवं उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में सेना ने छह आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं।

पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लगातार अशांत स्थिति में है। वहां आए दिन आतंकी गतिविधियों का सामना पाकिस्तानी सेना को करना पड़ता है। आतंकियों के निशाने पर पाकिस्तानी सेना और अन्य सुरक्षाकर्मी ही मुख्य रूप से होते हैं। अब पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों की धरपकड़ व खात्मे के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले के मंजई क्षेत्र में सेना ने आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा। वहां सैनिकों एवं आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ही उत्तरी वजीरिस्तान जिले के रजमाक क्षेत्र में भी सेना ने आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा। यहां आतंकियों के दस्ते से मुठभेड़ के बाद सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। दोनों स्थानों पर मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। पाकिस्तानी सेना की सूचना इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक ये आतंकी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे और निर्दोष नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार थे। आईएसपीआर की ओर से जानकारी दी गयी कि इन क्षेत्रों में आतंकियों का सफाया सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए चल रही लड़ाई में सेना की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments