Sunday, June 8, 2025
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशNagpur: संघ प्रमुख जुलाई में उत्तर प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर

Nagpur: संघ प्रमुख जुलाई में उत्तर प्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर

Nagpur

नागपूर:(Nagpur) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अगले महीने 5 दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह 1 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे। इसके बाद वह अयोध्या भी जाएंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत पूर्वी उत्तर प्रदेश की संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश में होने वाली बैठकों में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे। संघ प्रमुख उत्तर प्रदेश में 5 दिन रहकर सामाजिक और राजनीतिक हालात का जायजा भी लेंगे। इस दौरान अवध, काशी, गोरखपुर, कानपुर तथा बुंदेलखंड के प्रमुख स्वयंसेवक और पदाधिकारी लखनऊ में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 2025 में 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। नतीजतन, कार्य विस्तार के लिए संघ दलित और घुमंतू जातियों में सक्रियता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही शाखा विस्तार की समीक्षा की जाएगी।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी पूर्वी क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। इससे पूर्व फरवरी 2023 में सरसंघचालक उत्तर प्रदेश गए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य विस्तार हेतु सरसंघचालक की आगामी उत्तर प्रदेश यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments