HomeCrimeअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने दो लोगों को...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था।
दो लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने स्विमसूट पहने एक फोटो जारी किया था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments