
मुंबई। भारतीय नौसेना के नवनियुक्त प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को मुंबई स्थित लोकभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना प्रमुख नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

