HomeArchitectureNeet PaperLeakतिरंगा हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे युवा नेता नरेंद्र...

तिरंगा हाथ में लेकर छात्रों के समर्थन में उतरे युवा नेता नरेंद्र मिश्रा

बोले—युवा शक्ति के आगे सत्ता को झुकना ही पड़ता है

मुंबई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के समर्थन में मुंबई में भी युवाओं ने समर्थन प्रदर्शन किया। शनिवार को युवा नेता एवं वर्ष 2024 में उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके नरेंद्र मिश्रा ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर हाथ में तिरंगा लेकर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि देशभर में युवाओं के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार को बड़ा निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि छात्रों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी तथा मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। नरेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनआवाज सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है कि जब-जब युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन किया है, तब-तब सत्ता को झुकना पड़ा है। सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए और दमनकारी नीतियों के बजाय संवाद और समाधान का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब समय टकराव का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, छात्रों का विश्वास बहाल करने और देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का है। उनके अनुसार, यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि और भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है। प्रदर्शन के दौरान मौजूद युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और अन्य राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए तथा छात्र एकजुटता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments