HomeArchitectureBreakingकल्याण में व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी: तीन गिरफ्तार, करोड़ों की...

कल्याण में व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी: तीन गिरफ्तार, करोड़ों की जब्ती

ठाणे। ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण इकाई ने तीन लोगों को व्हेल मछली की कीमती उल्टी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनिल भोसले, अंकुश माली और लक्ष्मण पाटील शामिल हैं, जो पनवेल के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 करोड़ 20 लाख रुपये की व्हेल मछली की उल्टी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बदलापुर के पाइपलाइन रोड से कार में अवैध रूप से व्हेल की उल्टी ले जा रहे थे। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने वहां घेराबंदी की और कार की तलाशी ली, जिसमें व्हेल मछली की उल्टी पाई गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। ये जानकारी ठाणे पुलिस ने दी है। व्हेल मछली की उल्टी, जिसे एम्बरग्रीस कहा जाता है, बेहद कीमती होती है। इसका उपयोग महंगे परफ्यूम और कुछ दवाइयों के निर्माण में किया जाता है, जिससे यह बाजार में करोड़ों रुपये की होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments